{"_id":"66623efad0e38304c30fcd44","slug":"bus-and-truck-collide-in-beri-of-jhajjar-driver-dies-23-injured-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110886-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के बेरी में बस और ट्रक की टक्कर, चालक की माैत, 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के बेरी में बस और ट्रक की टक्कर, चालक की माैत, 23 घायल
Fri, 07 Jun 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
ढराणा मोड के पास हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को बुलडोजर से अलग करते हुए।
बेरी। बेरी-कलानौर मार्ग पर गांव ढराणा मोड़ पर ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि बस चालक-परिचालक समेत 23 यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेरी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। यहां से घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
गांव ग्वालिसन निवासी जीत सिंह झज्जर डिपो में बस चालक है। वीरवार सुबह वह बिलासपुर से सवारियों लेकर भिवानी जा रहा था। ढराणा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक कैबिन में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस में चालक, परिचालक सहित 23 यात्री घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर बेरी एसडीएम रविंद्र कुमार, रोडवेज जीएम संजीव, बेरी डीएसपी प्रदीप नैन, बेरी थाना प्रभारी अमित, शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अधिकारियों ने बेरी नागरिक अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद निकाला ट्रक चालक का शव
हादसे के बाद ट्रक चालक का शव कैबिन में फंस गया था। क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को अलग किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
हादसे में ये यात्री हुए घायल
हादसे में बस चालक जीत सिंह, संदीप, वजीर सिंह, सुखबीर, आशा, सुमन, विमल, संतोष, अशोक, पुलकित, साईंबाला, पूनम, जयवीर, रितिका, पुष्पा, रामअवतार, लाली, रामभतेरी, जहान, पांडेराम, सोनिया, सानिया, हर्षित घायल हो गए।
-बस व ट्रक की टक्कर के बाद घायल बेरी के अस्पताल में पहुंचे थे। घायलों में बस चालक सहित करीब 8 सवारियों को ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। एक महिला सवारी को झज्जर रेफर किया गया है।
-डॉ. नारायण, एमओ, नागरिक अस्पताल, बेरी
बेरी-कलानौर मार्ग पर ढराणा मोड़ के पास हुए बस व ट्रक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। बस चालक सहित दो दर्जन सवारियां घायल हैं। बस चालक की बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को ट्रक चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। ट्रक चालक की शिनाख्त नहीं हुई है।
-प्रदीप दलाल, शहर चौकी प्रभारी बेरी।