{"_id":"640754064a142ee1a20e039f","slug":"bus-and-metro-services-in-delhi-will-be-closed-till-noon-on-holi-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात: होली पर दिल्ली मेट्रो 2.30 बजे और डीटीसी की बसें दो बजे तक रहेंगी बंद, जानिए आगे का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात: होली पर दिल्ली मेट्रो 2.30 बजे और डीटीसी की बसें दो बजे तक रहेंगी बंद, जानिए आगे का शेड्यूल
Tue, 07 Mar 2023 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:06 PM IST
सार
होली पर मेट्रो 2.30 बजे और दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा 2 बजे तक स्थगित रहेगी। दोपहर बाद बस और मेट्रो सेवा शुरू होंगी। मेट्रो फीडर बस सेवा भी दोपहर 2:30 बजे के बाद ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के अवसर पर बुधवार को दिल्ली में डीटीसी बस और मेट्रो रेल सेवाएं दोपहर बाद शुरू होंगी। डीटीसी और डीएमआरसी ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया है कि बुधवार को गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत अन्य सभी मेट्रो लाइनपार मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन
सभी टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन दोपहर 2:30 बजे चलेंगी और उसके बाद रात तक मेट्रो सेवा सामान्य टाइमिंग के अनुसार जारी रहगी। हालांकि ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी जरूर कुछ कम रहेगी। मेट्रो फीडर बस सेवा भी दोपहर 2:30 बजे के बाद ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं डीटीसी मुख्यालय से जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि बुधवार को बस सेवाएं दोपहर 2 बजे तक स्थगित रहेंगी। सभी रूटों पर बसें दोपहर 2 बजे से चलनी शुरू होंगी। चूंकि इस दिन ट्रैफिक लोड भी कम ही रहने की संभावना है। इसलिए केवल 25 फीसदी बसों को ही यात्री सेवा में उतारा जाएगा और शाम की शिफ्ट में भी कुछ चुनिंदा रूटों पर ही बसें चलाई जाएंगी। क्लस्टर बसेें भी दोपहर 2 बजे के बाद ही चलनी शुरू होंगी।
विज्ञापन