फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bulli breed dog attacked and injured a three-year-old girl

बुल्ली नस्ल के कुत्ते ने तीन साल की बच्ची काटा, घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई रेफर

Wed, 16 Nov 2022 09:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bulli breed dog attacked and injured a three-year-old girl
झज्जर। शहर की रहनियां कॉलोनी में एक बुल्ली नस्ल के पालतू कुत्ते ने गली में खेल रही तीन साल की मासूम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बच्ची को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने कुत्ते को पालने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने शिकायत की है हालांकि केस दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शहर की रहनियां कॉलोनी निवासी सिक्का ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उसकी तीन साल की बेटी खुशी गली में खेल रही थी। उस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने बल्ली नस्ल का कुत्ते को गली में खुला छोड़ दिया। कुत्ते ने बाहर निकलते ही बच्ची पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने बामुकिश्ल लोगों के सहयोग से उन्होंने बच्ची को छुड़वाया। घायल बच्ची को
विज्ञापन

परिजन सामान्य अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
शर्मनांक : सामान्य अस्पताल में एंटी रेबीज टीके भी नहीं
सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लंबे चौड़े़ दावे करती हैं लेकिन हकीकत कोसो दूर है। सामान्य अस्पताल में पिछले कई माह से एंटी रेबीज के टीके की सप्लाई नहीं है। कुत्ते व बंदर के काटने के हर रोज दस से 15 लोग टीका लगवाने के आते हैं लेकिन वापस लौटने को मजबूर हैं। एंटी रेबीज का टीका सामान्य अस्पताल में 100 रुपये में आम मरीज को लगाया जाता है, जबकि आयुष्मान कार्ड धारक व बीपीएल परिवारों को ये निशुल्क मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने नहीं कराया पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन
सरकार के नियमानुसार शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपने पालतू कुत्तों का नगर परिषद कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है, लेकिन एक भी व्यक्ति ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। जबकि पिछले दिनों सरकार ने रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अधिसूचना भी जारी की थी।
वर्जन
शहर में किसी भी व्यक्ति ने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, जबकि ये अनिवार्य है। नगर परिषद की तरफ से कुत्तों का सर्वे करवाया जाएगा।
-अरुण नांदल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
वर्जन
कई माह से एंटी रेबीज के टीके की सप्लाई नहीं आई है। विभाग ने वेयर हाउस को डिमांड भेजी हुई है। विभाग की तरफ से हिसार की फर्म से एंटी रेबीज के टीके के लिए अनुबंध किया हुआ है जो दूर भी पड़ता है। दिसंबर में अनुबंध समाप्त होने के बाद किसी नजदीकी फर्म से अनुबंध करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सप्लाई समय पर मिल सके।

- डॉ नरेश दहिया, एमएस, सामान्य अस्पताल
-वर्जन
सामान्य अस्पताल से बच्ची को कुत्ते ने काटने की सूचना मिली है। जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। बच्ची को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। परिजन जो भी बयान देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कर्मबीर सिंह, कार्यवाहक शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed