फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bull fighting in the streets scares people in Bahadurgarh

Bahadurgarh: गली में दो सांड़ों के बीच लड़ाई में आया तीसरा, एक को उठाकर पटका, लोगों के लिए खतरा बने है सांड़!

Sun, 09 Apr 2023 07:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 07:33 PM IST
सार

शहर की लालचंद कॉलोनी में लोगों के लिए सांड़ों का खतरा बना हैद्ध स्थानीय निवासियों ने की खूंखार सांड़ को नंदीशाला में पहुंचाने की मांग की है।

विज्ञापन
Bull fighting in the streets scares people in Bahadurgarh
गली में दो सांड़ों के बीच लड़ाई में आया तीसरा, एक को उठाकर पटका - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में लालचंद कॉलोनी की एक गली में दो सांड़ आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लड़ाई हो ही रही थी कि उनकी लड़ाई में तीसरा सांड़ भी कूद गया। उसके हाव-भाव को देखकर लोग पूरी तरह दंग रह गए। वहां पर पहले से मौजूद एक युवक ने उनकी लड़ाई का पूरा वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि सांड़ों के बीच हुई लड़ाई को देखकर लोगों के रोंगटे भी खड़े हो रहे हैं। 41 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दो सांड़ों के बीच हुई लड़ाई लोगों के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई से कम नहीं रही। शुरुआत में लड़ रहे दोनों सांड़ों की लड़ाई 11 सेकेंड की रही। दोनों की लड़ाई को होता देख वहीं कुछ दूरी पर मौजूद तीसरा सांड़ भी उनके बीच पहुंच गया और 30 सेकेंड तक जमकर भिड़ता रहा।
विज्ञापन


इस सांड़ ने पहले से भिड़ रहे सांड़ों में से एक को अपने सींगों से उठाकर बुरी तरह पटका। किसी तरह वह सांड़ उनके बीच से निकलकर भागा। बीच में आए तीसरे सांड़ ने फिर भी उस सांड़ का पीछा नहीं छोड़ा और वह उसके पीछे भागता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घर के दरवाजे से उनकी लड़ाई को देख रहे एक युवक देव सैनी ने उनका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया। जिस किसी ने भी सांड़ों की लड़ाई को देखा, वह देखता ही रह गया।

सब्जी वालों की रेहडि़यों को भी पलट देता है खूंखार सांड़
लालचंद कॉलोनी में सब्जी बेचने के लिए पहुंचने वाले विक्रेता संदीप कुमार ने बताया कि कॉलोनी में एक सांड़ 24 घंटे घूमता रहता है। वह किसी भी समय उनकी रेहड़ी को पलट देता है। एक बार नहीं बल्कि कई बार अन्य सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ियों को भी पलट दिया है। वहीं वाहनों में टक्कर मारकर नुकसान भी पहुंचाता है।


गलियों में खेलते बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बना सांड़
लालचंद कॉलोनी वासी राजेंद्र कुमार, नवीन सैनी, महिला राजरानी, शीला देवी, कमलेश ने कहा कि इस तरह के खूंखार सांड़ को जल्द ही पकड़कर उसे नंदीशाला में पहुंचाया जाना चाहिए ताकि बच्चे कॉलोनी में इधर-उधर आ जा सकें। यह सांड़ बुजुर्गों के लिए भी खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed