फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Broker accused of getting fetus sex determined arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: भ्रूण लिंग जांच कराने का आरोपी दलाल दबोचा

Thu, 13 Jun 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Broker accused of getting fetus sex determined arrested
पीएनडीटी टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
बहादुरगढ़। गुरुग्राम व झज्जर की पीएनडीटी टीम ने बहादुरगढ़ में संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए भू्रण लिंग जांच कराने के आरोप में एक दलाल को 64 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ में स्थित एक अल्ट्रासाउंड पर दलाल गुप्त रूप से अल्ट्रासाउंड करवाता था और लोगों से मोटी रकम वसूलता था। सिविल सर्जन गुरुग्राम को सूचना मिली कि राकेश नामक व्यक्ति भू्रण लिंग जांच कराता है। सूचना मिलते ही गुरुग्राम सिविल सर्जन ने एक टीम बनाई।
विज्ञापन

जिसमें डॉ. सुमित धनखड़ नोडल आफिसर गुरुग्राम, डॉ. हरीश कुमार मेडिकल ऑफिसर व डॉ. रवि शामिल रहे। गुरुग्राम टीम को दलाल ने बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर पर बुलाया। इसके बाद दलाल के साथ टीम यहां पहुंची। नोडल आफिसर गुरुग्राम ने सिविल सर्जन झज्जर डॉ. ब्रह्मदीप सिंह को इस कार्रवाई के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक टीम और बनाई। जिसमें डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. अरुण, डॉ. हर्षदीप सिंह शामिल रहे। इसके बाद दोनों टीम ने सांझा ऑपरेशन शुरू किया। झज्जर और गुरुग्राम की टीमें मिलने के बाद दलाल ने डिकॉय से 64 हजार रुपये लिए और बहादुरगढ़ में एक डायगनोस्टिक सेंटर पर पहुंचे। सेंटर पर जांच कराने के लिए 800 रुपये की पर्ची बनवाई। डिकॉय अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अंदर चली गई। जहां पर महिला डॉक्टर ने डिकॉय का अल्ट्रासाउंड किया। इसके बाद डिकॉय सेंटर से रिपोर्ट लेकर बाहर आ गए और अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर खड़े दलाल से डिकॉय ने उसकी रिपोर्ट की जानकारी ली तो दलाल ने डिकॉय को उसके गर्भ में लड़की होना बताया।

जिस पर डिकॉय ने पहले से नजदीक खड़ी टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही टीम ने राकेश को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर राकेश से 64 हजार रुपये बरामद हुए। साथ ही सेंटर की छानबीन की। इस मामले में कार्रवाई जारी थी। ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed