फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Breaking their shackles, they are forging their own future with tools.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेड़ियां तोड़ औजारों से गढ़ रहीं अपना भविष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Breaking their shackles, they are forging their own future with tools.
19jjrp01- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान गुढ़ा में गाड़ी के इंजन को ठीक करती किरण व नैना। स
झज्जर।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुढ़ा में तीन लड़कियां इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिक का काम सीखकर पुरुष प्रधान क्षेत्र में पहचान बना रही हैं। किसी ने बहन से प्रेरणा ली तो किसी ने मां से प्रेरित होकर इस क्षेत्र में आगे आने का फैसला लिया। तीनों की अलग-अलग कहानियों में कुछ करने का सपना साफ झलक रहा है।
तीनों के परिवारों ने उनका साथ निभाया है। धौड़ गांव निवासी किरण और नैना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुढ़ा में डीजल मैकेनिक का कोर्स कर रही हैं। यह कोर्स एक साल का है। सुरहेती गांव हाल विकास नगर निवासी रीनू इलेक्ट्रीशियन का कोर्स कर रही हैं। वह अपनी कक्षा में इकलौती छात्रा हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
उन्हें बड़ी बहन ने प्रेरित किया। बहन ने आईटीआई से कंप्यूटर का कोर्स किया था जिसके बाद मारुति में नौकरी लग गई। बहन को आगे बढ़ता देखकर उनके मन में भी परिवार के लिए कुछ करने की तमन्ना जगी। बहन के कहने पर डीजल मैकेनिक कोर्स में दाखिला ले लिया। परिवार में सबसे छाेटी होने पर भी सभी सदस्यों ने प्रेरित किया। अब वह गाड़ियों के इंजन ठीक करना सीख रही हैं। माता योगेश देवी गृहिणी हैं और पिता भारत भूषण लेबर का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण।
वह डीजल मैकेनिक का कोर्स कर रही हैं। वह भी लड़कों की तरह गाड़ी मैकेनिक बनना चाहती हैं। यदि सरकारी नौकरी नहीं मिलती तो वह इसे व्यवसाय के रूप में भी अपनाएंगी। बड़ी बहन नेहा ने भी कोपा कोर्स किया था। अपनी बहन से प्रेरणा पाकर ही डीजल मैकेनिक के कोर्स में दाखिला लिया। माता नीलम गृहिणी हैं और पिता संजीव लेबर का काम करते हैं।

नैना।

वह अपनी माता लक्ष्मी से प्रेरित हैं। उनको लेबर के रूप में काम कर परिवार को पालते देखा है। माता-पिता ने स्पष्ट कहा है कि जो मुझे बनना है, वह कर सकती है। उन्होंने कभी कोई पाबंदियां नहीं लगाई। उनकी प्रेरणा से ही आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन का कोर्स चुना। वह अपनी कक्षा में इकलौती छात्रा हैं। वह तार बदलने सहित बिजली के काम खुद कर लेती हूं। इसमें आगे बढ़ने के लिए कई रास्ते हैं और नौकरी भी आसानी से मिल जाती है।
रीनू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article