फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Brainstorming on increasing the compensation amount, took a promise not to take dowry

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुआवजा राशि बढ़वाने पर मंथन, दहेज न लेने का लिया वचन

Mon, 09 Jan 2023 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on increasing the compensation amount, took a promise not to take dowry
किसान नेता रमेश दलाल किसानों को दहेज प्रथा के खिलाफ शपथ दिलाते हुए। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। केएमपी के मांडोठी टोल प्लाजा के पास किसानों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने दहेज प्रथा को लेकर चिंता जताई और दहेज न लेने का संकल्प लिया। साथ ही सोनीपत से पलवल तक बन रहे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कोरिडोर के लिए अधिग्रहीत की जा रही जमीन का मुआवजा कलेक्टर रेट से 10 गुना अधिक देने की मांग दोहराई। इस मांग को लेकर आगामी रणनीति बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि दहेज प्रथा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। इसके कारण समाज में महिलाओं पर यातनाएं और अपराध उत्पन्न हुए हैं। भारतीय वैवाहिक पद्धति प्रदूषित हुई है। दहेज शादी के समय दुल्हन के ससुराल वालों को लड़की के परिवार द्वारा नकद या वस्तु के रूप में किया जाने वाला भुगतान है। हमें दहेज न लेना चाहिए और न देना चाहिए, बल्कि दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज भी उठानी चाहिए।
विज्ञापन

किसान कर रहे जमीन का 10 गुना मुआवजा देने की मांग
दलाल ने कहा कि अधिग्रहीत की जा रही जमीन का अवॉर्ड सरकार ने गैर-कानूनी तरीके से बनाया है। बाजार भाव से 10 गुना कम मुआवजा सरकार ने अवॉर्ड में पास किया है। इसलिए इन सभी अवॉर्ड को संशोधित करने के लिए सरकार को तुरंत आंदोलनकारी किसानों से वार्ता आरंभ करके समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नौगामा प्रधान कपूर सिंह, रामकंवार मांडोठी, अमित दलाल आसोदा, भूप सिंह, सुखबीर, संजीव, इंद्रजीत, अजीत सिंह, सचिन दलाल, अमित दलाल, रोहित कुमार, सोनू दलाल, अजय दलाल, कुलदीप, कमल सिंह, राजकुमार, अशोक, कर्मबीर, सुमित छिकारा, ओम साहब, सूरजभान व उमेद सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed