फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Blockade at 120 places under sealing plan in Jhajjar, police investigated suspicious persons and vehicles

Jhajjar: सीलिंग प्लान के तहत में 120 स्थानों पर नाकाबंदी, पुलिस ने की संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच

Mon, 22 Jan 2024 02:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 22 Jan 2024 02:41 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस व श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करने के मध्य नजर रविवार की रात को नाकाबंदी करके विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट लगे व ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर विशेष निगाह रखी गई।

विज्ञापन
Blockade at 120 places under sealing plan in Jhajjar, police investigated suspicious persons and vehicles
झज्जर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में गणतंत्र दिवस को मद्देनजर रखते हुए झज्जर पुलिस द्वारा सीलिंग प्लान के तहत विशेष नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई। आमजन को सुरक्षा प्रदान करने व अपराधी किस्म के आवारा लोगों पर शिकंजा कसने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा रविवार की रात को सीलिंग प्लान के तहत चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार जिला में सीलिंग प्लान के तहत विशेष नाकाबंदी की गई। सीलिंग प्लान के तहत 21 जनवरी 2024 की शाम को 7 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक जिला में विशेष नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। जिला में चिन्हित 120 स्थानों पर नाके लगाए गए। नाकों पर जांच के दौरान नियमों की अवेहलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस व श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करने के मध्य नजर रविवार की रात को नाकाबंदी करके विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट लगे व ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर विशेष निगाह रखी गई। चैकिंग के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 35 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें 04 बिना नंबर प्लेट गाड़ी के चालान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी घटना दुर्घटना को रोकने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed