फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BK Spiritual School started in Bupnia

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुपनियां में शुरू हुई बीके आध्यात्मिक पाठशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
BK Spiritual School started in Bupnia
-फोटो 54 : गांव बुपनियां में नई आध्यात्मिक पाठशाला के उद्घाटन अवसर पर शिव परमात्मा का ध्वज फहरा
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से गांव बुपनियां में बीके आध्यात्मिक पाठशाला का उद्घाटन हुआ। बीके अंजली ने शिव परमात्मा का ध्वज फहराकर इस नई विंग का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीण अनिल प्रधान, सत्य ठेकेदार, गौरव, पंडित जयभगवान, सुरेश पंडित, साधु पंडित, मनीष पंडित, चांदराम मेंबर, दयाकिशन, रामचंद्र, सतपाल सहित अनेक श्रद्धालु भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में बीके अंजली ने शिव परमात्मा का ध्वज फहराकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पाठशाला के माध्यम से गांव में आध्यात्मिक शिक्षा, जीवन मूल्यों, और संस्कारों का दीप प्रज्वलित होगा, जो आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाएगा। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामवासियों को शाश्वत योगिक खेती अपनाने की प्रेरणा दी और गांव को आदर्श आध्यात्मिक ग्राम बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने समझाया कि जब व्यक्ति आत्मज्ञान और परमात्मा से जुड़ता है तो उसका जीवन शुद्ध, श्रेष्ठ और शक्तिशाली बन जाता है। बीके रेणु ने आत्मा और परमात्मा के अद्भुत संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम आत्माएं इस शरीर की मालिक हैं और हमारा सच्चा पिता एक ही है शिव परमात्मा। जब हम उसका सच्चा ध्यान करते हैं तो हमारे जीवन में सुख, शांति और संतुलन अपने आप आ जाता है। बीके ममता, निधि ने कहा कि यह आध्यात्मिक केंद्र आने वाले समय में गांव के हर मन को जागृत और संस्कारित करेगा। ग्रामवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह पाठशाला गांव के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नया अध्याय साबित होगी।
विज्ञापन



-फोटो 54 : गांव बुपनियां में नई आध्यात्मिक पाठशाला के उद्घाटन अवसर पर शिव परमात्मा का ध्वज फहराते हुए बीके अंजली व अन्य। स्रोत संस्था



-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed