फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP MP Arvind Sharma came in support of Monu Manesar in Haryana

भाजपा सांसद ने दी मानू मानेसर को क्लीन चिट: डॉ. अरविंद शर्मा बोले- मोनू दोषी नहीं, सनातनी व गोभक्त है

Wed, 13 Sep 2023 02:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 13 Sep 2023 02:01 PM IST
सार

झज्जर में भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें नहीं लगता कि मोनू मानेसर दोषी है। सांसद ने पत्रकारों से कहा कि केवल जांच के लिए गिरफ्तारी हुई है, कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री और सीएम मनोहर लाल की भी तारीफ की।

विज्ञापन
BJP MP Arvind Sharma came in support of Monu Manesar in Haryana
सांसद अरविंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुनैद-नासिर हत्याकांड सहित कई आरोपों से घिरे मोनू मानेसर की बेशक राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली हो, लेकिन भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने एक तरह से उसे क्लीन चिट दे दी है। सांसद से उसे गोभक्त और गोरक्षक बताया।

विज्ञापन


झज्जर में लघु सचिवालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए सांसद डाॅ.अरविंद शर्मा ने कहा कि मोनू मानेसर सनातन धर्म का रक्षक है और सनातन धर्म के लिए ही काम कर रहा है। वह गोभक्त और गोरक्षक है। भले मोनू मानेसर की गिरफ्तारी हो चुकी हो, लेकिन गिरफ्तारी केवल और केवल जांच के लिए हुई है।
विज्ञापन


इस जांच में कुछ भी सामने नहीं आएगा। जांच पूरी होते ही जो कुछ होगा, वह सभी के सामने आ जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की भी तारीफ की। कहा कि दोनों नेता गरीब, किसान, मजदूर व दलित के साथ आम आदमी के हित में काम कर रहे हैं। हाल हीं में भारत में आयोजित जी-20 सम्मेलन से यह साबित हो गया है कि नरेंद्र मोदी भारत के हीं नहीं बल्कि पूरे विश्व के प्रधानमंत्री हैं। वह दिन अब दूर नहीं है जब भारत विश्वगुरु बनने की राह की ओर अग्रसर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed