{"_id":"620aab98d0db1d252f10c435","slug":"bjp-government-working-for-capitalists-chautala-bahadurgarh-news-rtk6384368116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। किसान और मजदूरों की हालत दयनीय हो गई है। बेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन सरकार की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनेगी तो हरेक शिक्षित युवक को नौकरी दिलवाई जाएगी। वे सोमवार को बादली में इनेलो कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि भाजपा प्रदेश के खजाने को लूट रही है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश पर दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। भाजपा सरकार जनहित में काम करने से परहेज कर रही है इसीलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपने ही गृह हलके में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के विधायक भी आम लोगों के बीच नहीं जा पा रहे। मूलभूत सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंच रहीं। किसानों को एक साल तक सड़क पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। स्कूलों में अध्यापकों की कमी है। अस्पतालों में चिकित्सक नहीं मिल रहे। उन्होंने कहा कि इनेलो की ओर से किसानों की आवाज उठाई गई। अभय सिंह चौटाला ने किसानों के हक में विधानसभा से इस्तीफा दिया। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने एक षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल भिजवाया था, ताकि इनेलो पूरी तरह से टूट सके, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बिखरने नहीं दिया।
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफेसिंह राठी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। जिस पार्टी का संगठन मजबूत होगा वह लोगों का काम करने का मादा रखती है। पूर्व विधायक नरेश प्रधान ने ओमप्रकाश चौटाला का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष जयभगवान पहलवान, रामनिवास सैनी और एससी सैल के जिलाध्यक्ष सुखबीर सरोहा भी मौजूद रहे।