फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP government only on portal, Congressmen fight on forums: Chautala

भाजपा केवल पोर्टल की सरकार, मंचों पर झगड़ते हैं कांग्रेसी : चौटाला

Fri, 15 Sep 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 15 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP government only on portal, Congressmen fight on forums: Chautala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री की ओर से छह नए पोर्टल लांच किए जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल पोर्टल की सरकार बनकर रह गई है और मुख्यमंत्री को केवल झूठी घोषणाएं कर सुर्खियों में रहने की लालसा है, लेकिन ये पोर्टल व झूठी घोषणाएं ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगी।
प्रदेश की जनता उन पोर्टल के साथ इस पोर्टल सरकार को भी जड़ से समाप्त करने का मन बना चुकी है, जबकि कांग्रेस के कार्यक्रमों में मंचों पर झगड़े होते हैं। वह बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा, आज पोर्टल के कारण जनता को केवल लाइन में लगाने का काम किया गया है, लेकिन उनका कोई भी कार्य सुचारु रूप से नहीं हो रहा है। वर्तमान में किसान, व्यापारी, मजदूर व कर्मचारी सभी वर्ग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का काम संभालने वाले कर्मचारी ही अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में किसानों की धान व बाजरे की फसल की आवक शुरू हो गई है, लेकिन सरकारी खरीद न होने के कारण किसानों को अपनी फसल कम दामों में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण प्रभावित हुए किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा भी सरकार नहीं दे पा रही है, जबकि सरकार को अन्नदाताओं के नुकसान की भरपाई तुरंत प्रभाव से करनी चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा, पहले कांग्रेस के लोग अखबारों में बयानबाजी कर भड़ास निकालते थे, लेकिन अब उनके झगड़े सड़कों तक आ चुके हैं। यदि इन्हें एक मंच पर एकत्र किया जाए तो ये वहां पर भी लड़ेंगे। कांग्रेस में अनुशासनहीनता सबके सामने आ चुकी है। ऐसे लोग जो स्वयं संगठित नहीं है, वह जनता को भला कैसे कर सकते हैं।

कांग्रेस के मंचों पर होने वाले झगड़े ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को हाथ से हाथ तोड़ों अभियान बनाकर रख दिया है। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, झज्जर जिला प्रभारी व बादली पूर्व विधायक नरेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जयभगवान पहलवान, हल्का अध्यक्ष पप्पू कानोंदा, एमएस राठी व नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed