{"_id":"68ba0152474072a97207a990","slug":"bjp-government-is-responsible-for-not-cleaning-the-drain-rathi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117245-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन की सफाई न कराने पर भाजपा सरकार जिम्मेदार : राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेन की सफाई न कराने पर भाजपा सरकार जिम्मेदार : राठी
Fri, 05 Sep 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : ओवरफ्लो ड्रेन का निरीक्षण करती इनेलो नेत्री शीला नफे सिंह राठी व मौजूद अन्य नेता। वि
बहादुरगढ़। इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी ने मुंगेशपुर ड्रेन ओवरफ्लो से फसल बर्बादी पर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रशासन ने वर्षों से ड्रेन की सफाई नहीं कराई, जिसके कारण आज किसानों की धान, ज्वार, बाजरा, कपास और सब्जियों की सैकड़ों एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।
शीला नफे सिंह राठी ने सरकार से मांग की कि किसानों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए गिरदावरी करवाकर प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। स्थानीय किसान जसवंत राठी, सोनू, नरेंद्र राठी, महेंद्र सैनी, अमर सिंह राठी, जयकंवार राठी, सिकंदर, सुरजीत राठी, रामनिवास, दिलबाग आदि ने बताया कि हमने महीनों की मेहनत से ज्वार और बाजरों की फसल बोई थी लेकिन देखते ही देखते सारा खेत पानी में डूब गया। अब घर चलाने का भी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें उनका हक दिलवाकर रहेगी।