फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bjp and aap protest against

भाजपा ने केजरीवाल तो, आप कार्यकर्ताओं ने फूंका मोदी का पुतला

Thu, 17 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
bjp and aap protest against
दिल्ली के सीएम केजरीवाल के कार्यालय के छापे और केजरीवाल के बोल झज्जर के लोगों को भी रास नहीं आए। बुधवार को भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को अपशब्द कहने के विरोध में जहां केजरीवाल का पुतला जलाया, वहीं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीबीआई के दुरुपयोग के आरोप लगाकर पीएम मोदी व केंद्र सरकार का पुतला फूंका। दोनों तरफ से एक दूसरे पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


केजरीवाल का जलाया पुतला, बोले खो चुके हैं आपा
बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अंबेडकर चौक पर एकत्रित होकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इससे पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में युवा मोर्चा के महामंत्री पवन छिल्लर व भीष्मपाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल द्वारा बोले गए शब्दों की निंदा की। कहा गया कि दिल्ली केे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना आपा खो चुके है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बैठक के बाद नारे लगाते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे और केजरीवाल के पुतले का दहन किया। इस मौके पर भाजपा नेत्री सुनीता चौहान, जयपाल लांबा, एससी जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, हितेन्द्र बिरला, सचिन, इन्द्रजीत, जोनी, योगेश, अनिल, सतीश,नरेन्द्र सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोदी का फूंका पुतला, बोले भाजपा के चेहरे से उठा नकाब
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को माडल टाउन स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। पार्टी नेताओं ने दिल्ली में सीएम केजरीवाल के कार्यालय पर सीबीआई के छापे का विरोध किया और बाद में कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। केंद्र सरकार व मोदी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ता शीला देवी, कपूर सिंह, कर्ण सिंह, साबु कबलाना, संदीप, मुुश, सुरेंद्र आदि ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग न करे। सीएम कार्यालय की मान मर्यादा का ख्याल किया जाए। दिल्ली में जो हुआ है, उससे भाजपा सरकार के चेहरे से नकाब उठ चुका है। बैठक में कहा गया कि आप कार्यकर्ता सीबीआई के इस कृत का विरोध करते हैं। समय आने पर भाजपा को दिल्ली की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। असल में भाजपा दिल्ली में अपनी हार ओर केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने को पचा नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed