फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   biomatrice attendence

बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए डाटा किया जा रहा अपलोड

Wed, 16 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्यूूराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Wed, 16 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
biomatrice attendence
सिविल हॉस्पिटल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीनों को लेकर यहां के स्टाफ का पूरा रिकॉर्ड इंटरनेट पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। 150 से ज्यादा रेगुलर व अनुबंध आधार पर कार्यरत डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ में से करीबन 100 कर्मचारियों का रिकॉर्ड मेनटेन हो गया है।
विज्ञापन


हॉस्प्टिल मैनेजमेंट ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने आधार कार्ड, पद नाम व एक फोटो प्रति जल्द से जल्द जमा करवाएं ताकि अटेंडेंस संबंधी सॉफ्टवेयर से उनका डाटा अपलोड किया जा सके। पिछले कई दिनों से यहां पर यह काम चल रहा है। अब तक यहां पर करीब 100 कर्मचारियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने कागजात व फोटो जमा नहीं करवाए हैं उन्हें इसके लिए सख्त हिदायत दी गई है कि यदि वे तय समय के अनुसार अपना कार्य पूरा नहीं करवाते तो उनका वेतन लटक सकता है।
विज्ञापन


 बता दें कि सिविल हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर में अक्सर डॉक्टरों व स्टाफ के आने-जाने को लेकर सवाल उठता रहा है। कई बार समय पर डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के मौजूद न होने से यहां पर हंगामा तक हो चुका है। ऐसे में इस तरह की मनमानी को रोकने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से यहां पर 8 बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीनें भेजी गई है। ये मशीनें कहां-कहां लगाई जानी है इसके लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट जगह भी चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग को नहीं यह सुविधा
हॉस्पिटल में आउटसोर्सिंग के तहत भी 30 से ज्यादा कर्मचारी कार्य करते हैं। लेकिन बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए उन्हें इसकी सुविधा नहीं मिल पाएगी। सफाई कर्मचारी से लेकर अन्य चतुर्थ श्रेण्ी कर्मी इसके तहत यहां कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए पहले की तरह मैन्युअल तरीके से ही अटेंडेंस लगानी पड़ेगी।


चार जगह इंटरनेट सुविधा
 जिन कर्मचारियों का डाटा इंटरनेट पर अपलोड हो चुका है उनकी अटेंडेंस इससे लगनी शुरू हो गई है। हॉस्पिटल में फिलहाल चार जगह इंटरनेट फैसिलिटी है। यदि मशीनों के हिसाब से जरूरत पड़ी तो और बढ़ा दिया जाएगा। यदि किसी स्टाफ ने अपने आधार कार्ड व फोटो को लेकर देरी की तो उन्हें ही इसके लिए परेशानी उठानी पड़ेगी।
डॉ. जितेंद्र कादयान, चिकित्सा अधीक्षक,
सिविल हॉस्पिटल बहादुरगढ़।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed