{"_id":"9e31d3c32afc7ac85de9e848fa023097","slug":"bike-rider-smatched-down-by-roadways-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला, लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला, लगाया जाम
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली रोड पर मंगलवार को बाइक सवार एक युवक को रोडवेज की बस ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने युवक के शव को रोड पर रखकर गांव डावला में जाम लगा दिया। कुछ देर बाद युवक के पैतृक गांव रइया में भी रोड जाम कर दिया गया। जाम करीब दो घंटे बाद तब खुला जबकि रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाया गया और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन तहसीलदार ने दिया।
गांव रइया निवासी युवक प्रदीप (18) मंगलवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर झज्जर में एक कंप्यूटर सेंटर के लिए निकला था। कंप्यूटर सेंटर में उसकी बहन कोचिंग लेती है और उसे छुट्टी के बाद बहन को लेकर घर आना था। वह कोसली रोड पर अभी अपने गांव से अगले गांव डावला पहुंचा ही था कि वहां से गुजर रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप रोड पर जा गिरा और बस ने उसे कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना के बाद प्रदीप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
प्रदीप की मौत से गुस्साए परिजनों ने उसके शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस बीच उसके गांव रइया में भी हादसे की सूचना पहुंच गई। वहां भी लोगों ने रोड जाम कर दिया। दो स्थानों पर एक साथ सड़क जाम होने से वहां से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। थाना प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खोलने का अनुरोध किया। ग्रामीण तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद तहसीलदार जितेंद्र कुमार, डीएसपी धीरज गांव में आए और ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में स्पीड ब्रेकर व पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीण की मांग को लेकर मौके पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए सामग्री के साथ संबधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को बुलाया गया व मौके पर ही स्पीड ब्रेकर बना जाम खुलवाया। वही पीड़ित परिजनों को सरकार व प्रशासन से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज करने की बात कही।