फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike fell due to loss of balance, husband died, wife injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: संतुलन बिगड़ने से गिरी बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 18 Feb 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike fell due to loss of balance, husband died, wife injured
झज्जर। जटवाड़ा गांव के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक सवार पति की गिरने से मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड नंबर-19 निवासी टेकचंद अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ कोसली में शादी समारोह में गया हुआ था। रविवार रात को दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर वापस झज्जर आ रहे रहे थे। दोनों जब जटवाड़ा गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसमें दोनों सड़क पर गिर गए। इसमें टेकचंद की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी को चोट आई हैं। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed