{"_id":"63e2a29c76dbe1541509a114","slug":"bike-became-uncontrolled-due-to-dog-coming-in-front-driver-died-jhjhar-news-c-17-1-60163-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कुत्ता सामने आने से बाइक हुई अनियंत्रित, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कुत्ता सामने आने से बाइक हुई अनियंत्रित, चालक की मौत
विज्ञापन
झज्जर। शहर के दीवान गेट निवासी बिजली कर्मचारी की ड्यूटी जाते समय कुत्ता सामने आने से बाइक असंतुलित हो गई है। बाइक सहित गिरने से वह बुरी तरह से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक पुत्र सूरजभान के रूप में हुई है।
अशोक बादली के बिजली निगम में सीनियर सिफ्ट अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। शाम के समय वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर से ड्यूटी के लिए निकला था। झज्जर-बादली सड़क मार्ग पर एक स्कूल से थोड़ा आगे बाइक के सामने अचानक से एक कुत्ता आ गया। जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल झज्जर लाया। घायल अशोक की जानकारी पाकर परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। मृतक के बेटे नरेंद्र के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कारवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।