फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhiwani defeated Sirsa by

Jhajjar-Bahadurgarh News: भिवानी ने सिरसा को वीजेडी मेथड से 49 रनों से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani defeated Sirsa by
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। सिरसा और भिवानी की टीम के बीच रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-बी में खेले गए अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट मुकाबले में भिवानी की टीम ने वीजेडी मेथड से 49 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में जिले के गांव कुलाना निवासी सिरसा टीम के कप्तान कनिष्क चौहान ने गेंदबाजी में एक विकेट हासिल किया।


भिवानी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। कनिष्क चौहान ने 10 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसा की टीम ने 24.1 ओवर में चार विकेट पर 80 रन बनाए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। निर्णायकों ने वीजेडी मेथड के आधार पर भिवानी की टीम को विजेता घोषित किया। बल्लेबाजी में कनिष्क चौहान का प्रदर्शन खास नहीं रहा और वह 11 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed