फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bharat Vikas Parishad Bhagwati branch organized felicitation ceremony on Nurses Day

Jhajjar-Bahadurgarh News: नर्स दिवस पर भारत विकास परिषद भगवती शाखा ने किया सम्मान समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bharat Vikas Parishad Bhagwati branch organized felicitation ceremony on Nurses Day
12jjrp09- बेरी के सरकारी अस्पताल में भाविप के सदस्य नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित करते हुए। स्रोत-भ
बेरी। नागरिक अस्पताल में भारत विकास परिषद भगवती शाखा बेरी की ओर से नर्स दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत नर्सों को उनके सेवा भाव और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजीव मित्तल ने की। उन्होंने नर्सों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नर्स हमारे स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं, जिनका सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने नर्स दिवस पर सभी को मानवीय सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया। शाखा संरक्षक पीतांबर ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के योगदान को नमन करते हुए कहा कि नर्सों के बिना किसी भेदभाव के सेवा करती हैं, उनका कार्य ईश्वर के कार्य के समान है।
विज्ञापन

हमें उनके परिश्रम और करुणा का सम्मान करना चाहिए। समारोह में शाखा संरक्षक पीतांबर, अध्यक्ष राजीव मित्तल, सचिव राजेन्द्र गुप्ता, वित्त सचिव प्रवीण कौशिक, पवन रोहिल्ला, सुदेश कोच, विरेंद्र सैनी, दिनेश शर्मा, राजेश वत्स, सीमा दहिया, सुरेंद्र जिंदल, एसएमओ डॉ. सुभाष दहिया, रविंद्र वर्मा, नरेश गौस्वामी, प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed