सीएम विंडो पर लगाई गई शिकायत के बाद हटाया गया कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब वर्षों से मकान में रह रहे हैं और इसको अपने आप उतार लेंगे। यह कहना है खंडहरनुमा मकान में रहने वाले परिवार का। वीरवार को बेरी में एक मकान को प्रशासन ने केवल इसलिए गिरा दिया, क्योंकि वह काफी खंडहर हो चुका था और उसके गिरने से जान-माल का काफी नुकसान हो सकता था। बीएंडआर विभाग ने इसे कंडम घोषित किया हुआ था। इस खंडहरनुमा मकान में एक परिवार 40 साल से रह रहा था और मकान खाली कराए जाने को लेकर इस परिवार को मकान मालिक के साथ अदालत में विवाद भी चल रहा था। अभी मामला विचाराधीन था, लेकिन इसी बीच सीएम विंडो पर शिकायत मोहल्ले के लोगों द्वारा लगाई गई जिसके बाद ही प्रशासन हरकत में आया और 7 घंटे चली कार्रवाई के बाद इस कंडम मकान को गिरा दिया गया।
बेरी के कुरड़ मोहल्ला में बाजारी के पास एक खंडहरनुमा मकान में भगवती नामक महिला 40 चालीस वर्षों से अपने बेटे व बहुओं व परिवार के साथ रहा करती थी। उसका मकान मालिक के साथ इस से पति को लेकर विवाद भी चल रहा था। बताया यह भी जाता है कि मोहल्ले के लोगों ने अपनी जान-माल की दुहाई देते हुए कई वर्ष पहले इस बारे में शिकायत स्थानीय पालिका को भी की हुई थी। बेरी पालिका ने इस मकान के खस्ताहाल होने की लिखित रिपोर्ट बीएंडआर से भी ली हुई थी, लेकिन पालिका अभी इस मकान को गिराने की जहमत नहीं उठा पा रही थी। पिछले दिनों मोहल्ले के लोगों ने इस पूरे मामले की शिकायत सीएम विंडो पर डाली। उसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन हरकत में आया और स्थानीय तहसीलदार राजबीर कौशिक को ड्यूटी मकान गिराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया।
लगाई गई पैरामिल्ट्री फोर्स
वीरवार को इस मकान को गिराने के लिए पैरामिल्ट्री फोर्स के अलावा लोकल पुलिस व महिला पुलिस को यहां बुलाया गया। सात घंटे की कार्रवाई के बाद इस मकान को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी व फोटाग्राफी कराई गई। मकान गिराने की कार्रवाई के दौरान मकान में रह रही महिलाओं ने विरोध कर आक्रोष भी जताया, लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल होने के चलते उनका विरोध ज्यादा देर तक कायम न रह सका।
20 साल पहले खंडहरनुमा हवेली गिरने से गई तीन की जान
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगभग 20 वर्ष पहले इसी मोहल्ले में खंडहरनुमा हवेली के गिरने से तीन बच्चे नीचे दब गए थे और तीनों बच्चों की मौत हो गई थी। उसी मंजर को याद करते हुए वर्ष 2011 से बेरी पालिका को खंडरनुमा मकान की शिकायत मिल रही थी और अब तो खंडहरनुमा मकान की शिकायत सीएम विंडो में चली गई और जिससे प्रशासन को तुरंत कार्रवाई अमल में लानी पड़ी।
खंडहरनुमा मकान में रहने वाले परिवार को कई बार पालिका की तरफ से नोटिस दिया जा चुका था और वीरवार को सीएम विंडो में शिकायत के आधार खंडहरनुमा मकान को ढहाया गया और जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
-सुमनलत्ता, नगर पालिका सचिव,
बेरी के कुरंड मोहल्ले पर खंडहरनुमा मकान को पिछले दिनों पहले बीएंडआर विभाग ने कंडम घोषित कर दिया था और हादसे का भी भय बना हुआ था जिसे वीरवार को भारी पुलिस बल के साथ ढहाया गया हुआ हैं। खंडहरनुमा मकान को ढहाने के लिए करीब 7 घंटे तक कार्रवाई चली।
-ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार राजबीर कौशिक।