फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bareily intercity will run from 22 july

रेल यात्रियों के लिए खुशी की खबर : एक गाड़ी 22 से और एक चलेगी 24 से

Sun, 18 Jul 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bareily intercity will run from 22 july
कोरोना महामारी की वजह से लंबे समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली-रोहतक खंड पर रेल सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। शुक्रवार को भिवानी से तिलक ब्रिज तक की पैसेंजर ट्रेन शुरू होने के बाद अब बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 जुलाई से और धौलाधार एक्सप्रेस 24 जुलाई से चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का टाइम टेबल भी रेलवे द्वारा जारी कर दिया गया है। बरेली इंटर सिटी एक्सप्रेस का संचालन 26 जनवरी 2020 से ही बंद हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के दौरान लगभग 15 महीने से रेलवे केवल स्पेशल ट्रेनों का ही संचालन कर रहा था। लेकिन अब जैसी ही लॉकडाउन समाप्त हुआ है, रेलवे पहले की तरह ट्रेनों का संचालन सामान्य कर रहा है। बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस और धौलाधार एक्सप्रेस के चलने से दिल्ली-रोहतक खंड के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 जुलाई से चलेगी। बरेली से आकर यह गाड़ी नई दिल्ली से रोहतक तक चलती है। नई दिल्ली से चलकर यह गाड़ी दिन में 11.37 बजे बहादुरगढ़ आएगी और 12.15 पर रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार दोपहर बाद 2.20 पर रोहतक से चलकर 2.46 पर बहादुरगढ़ पहुंचेगी। इस गाड़ी को रेल विभाग द्वारा 26 जनवरी 2020 को 28 फरवरी 2020 तक रद्द किया गया था। बाद में इस गाड़ी को 31 मार्च 2020 तक रद्द करने का फैसला लिया गया। उसके बाद विभाग ने इस गाड़ी को दिल्ली रोहतक रेल मार्ग से स्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

दिल्ली रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने बताया कि समिति ने रेल मंत्री को पत्र लिख गाड़ी को बहाल करने की मांग की तो अब यह गाड़ी 22 जुलाई 2021 से दिल्ली-रोहतक के बीच विशेष गाड़ी बनाकर चलाने का फैसला लिया गया है। बरेली इंटरसिटी विशेष एक्सप्रेस गाड़ी में बहादुरगढ़ से रोहतक तक का किराया 30 रुपये होगा। हाडा ने बताया कि दिल्ली सराय रोहिल्ला से पंजाब के पठानकोट तक चलने वाली धौलाधार एक्सप्रेस 24 जुलाई से बहाल हो जाएगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर यह गाड़ी बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, जाखल, धुरी होते हुए पठानकोट जाती है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed