फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bar Association: 12 Ranbankures jumped in the election battle

बार एसोसिएशन : चुनावी रण में कूदे 12 रणबांकुरे

Fri, 03 Dec 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bar Association: 12 Ranbankures jumped in the election battle
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करवाते उम्मीदवार। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिला बार एसोसिएशन की ओर से विभिन्न पदों के चुनावों के लिए वीरवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इस दौरान चुनावी रण में 12 रणबांकुरे कूद चुके हैं। इस दौरान सभी ने वीरवार को अपना पर्चा भरकर चुनाव अधिकारी को सौंप दिया है। इसमें प्रधान पद के लिए 4, उप-प्रधान पद के लिए 2, सचिव पद के लिए 3, सह-सचिव पद के लिए 2 और खजांची के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है। अब शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि भी तीन दिसंबर को है।
विज्ञापन

उधर, चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने रणनीति व विचार विमर्श शुरू कर दिया है। उम्मीदवार वोट की अपील करने के लिए साथी वकीलों के चैंबर व घरों पर जा रहे हैं। युवा अधिवक्ताओं ने बताया कि इस बार प्रधान पद के लिए युवा अधिवक्ताओं को आगे लाया जाएगा, जो बार की समस्याओं का समाधान करवा सके। उन्होंने बताया कि बार परिसर में करीब सौ अधिवक्ताओं के लिए चैंबर आवश्यकता है। इसके अलावा लाइब्रेरी को भी आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। वहीं, अधिवक्ताओं के लिए शौचालयों की विशेष आवश्यकता बनी हुई है। महिला अधिवक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर भी समस्या है, जिसका निवारण समय रहते किया जाना चाहिए। वीरवार को तीन अधिवक्ताओं ने प्रधान, सचिव व सह सचिव पदों के लिए नामांकन फॉर्म दाखिल किया है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन, झज्जर में चीफ आरओ राम कंवार वर्मा, आरओ त्रिभुवन कश्यप, कृष्ण यादव, जोगिंद्र चौहान, कृष्ण सुहाग, सुंदर सिंह खंडेलवाल, सुखवीर कादयान, गौतम लुनिवाल, धन सिंह सहरावत की देख रेख में चुनावी प्रक्रिया चल रही है। आगामी 17 दिसंबर को होने वाले बार चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन था। इसमें विभिन्न पदों के लिए वीरवार को तीन नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए हैं। प्रधान पद के लिए निवर्तमान अजित सिंह सोलंकी अधिवक्ता, जितेंद्र खत्री अधिवक्ता, यशवीर सिंह अधिवक्ता, धर्मपाल अधिवक्ता व उप-प्रधान पद के लिए दीपक वर्मा, संदीप डबास, सचिव पद के लिए प्रवेश छिक्कारा, भूपेंद्र सिंह, संदीप यादव, सह-सचिव पद के लिए आशीष चौहान, गौरव कुमार, खजांची के लिए उमेश जून ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed