फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bank staff found corona positive

साल्हावास पीएनबी में मिला कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी, बैंक बंद

Thu, 16 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bank staff found corona positive
कॉनटेंमेंट की गई शहर की गली। - फोटो : Jhjhar
साल्हावास गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक को बंद कर दिया गया है। बैंक में कार्यरत सभी 10 कर्मचारियों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल भी लिए हैं। लेकिन फिलहाल तक रिपोर्ट नहीं आई है। एहतियात के तौर पर बैंक को बंद किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बैंक को सैनिटाइज करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी भिवानी से हर रोज बैंक में आता था। उसकी जांच भिवानी जिले में ही हुई है और वहां पर ही उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसकी सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। कर्मचारियों की रिपोर्ट नहीं आई है। जिसके चलते लेन देने बंद किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बैंक बैंक को सैनिटाइज कर कार्य शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

बैंक को सैनिटाइज करने के बाद यहां पर कामकाज शुरू किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बैंक बंद करने के लिए नहीं कहा गया है। अगर बैंक प्रबंधन की तरफ से बैंक को सैनिटाइजर नहीं किया गया है तो सुबह ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बैंक को सैनिटाइज करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. संजीव दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
वीरवार को जिले में 10 और मिले पॉजिटिव
जिला में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिनमें खेड़ी जट गांव में ग्रहणी, अकेहड़ी मदनपुर में गवर्नमेंट कर्मचारी, धर्मपुरा मोहल्ला बहादुरगढ़ में फार्मासिस्ट, बैंक कॉलोनी बहादुरगढ़ में प्राइवेट जॉब करने वाला कर्मचारी, गली नंबर 3 महावीर पार्क बहादुरगढ़ में ग्रहणी, सांखोल गांव में ग्रहणी, आत्म शुद्धि आश्रम बहादुरगढ़ में रिटायर्ड कर्मचारी, 24 बटा 310 नेहरू पार्क बहादुरगढ़ में प्राइवेट कर्मचारी, छूछकवास में रिटायर्ड कर्मचारी व एक ग्रहणी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed