फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bajrang Punia's honor ceremony will be held on 5th september in village khuddan

गांव खुड्डन में 5 सितंबर को होगा बजरंग पूनिया का सम्मान समारोह

Fri, 03 Sep 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia's honor ceremony will be held on 5th september in village khuddan
खुड्डन गांव में बजरंग पूनिया के सम्मान समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा लेते एसपी, डीसी व भाजपा ? - फोटो : Jhjhar
झज्जर। गांव खुड्डन में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया का सम्मान समारोह 5 सितंबर को होगा। समारोह के आयोजन को लेकर डीसी श्याम लाल पूनिया ने एसपी राजेश दुग्गल के साथ खुड्डन गांव का दौरा कर समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीसी ने गांव में मौके पर पहुंच कर बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती खेल स्पर्धा में पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक हासिल कर जिला ही नहीं प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। जिले की जनता खिलाड़ी बजरंग पूनिया का अभिनंदन करने के लिए उत्साहित है और आगामी 5 सितंबर को बजरंग के पैतृक गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर बजरंग पूनिया के सम्मान समारोह में भागीदार बनना प्रस्तावित है। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री संदीप सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। ओलंपिक ब्रांज मेडलिस्ट बजरंग पूनिया के परिजन व गांव के मौजिज लोगों ने सम्मान समारोह के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
डीसी व एसपी के निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, भाजपा नेता आदित्य धनखड़, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर शिखा, सीटीएम रेणुका नांदल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सिंघरोहा, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता अनिल शर्मा, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अजेंद्र सुहाग, पंचायती राज विभाग के अभियंता संजीव शर्मा, डीआईपीआरओ राजन शर्मा, बीडीपीओ रामफल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed