फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bahadurgharhs air is not changing aqi its highest level 452

नहीं बदल रही बहादुरगढ़ की हवा, एक्यूआई अपने उच्चतम स्तर 452 पर

Sun, 03 Nov 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bahadurgharhs air is not changing aqi its highest level 452
bahadurgharhs air is not changing aqi its highest level 452 - फोटो : Bahadurgarh
दिवाली के बाद बढ़ा प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदूषण शनिवार को भी अपने उच्चतम स्तर 452 पर रहा। इससे लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी दिक्कत महसूस हुई। शाम के समय अचानक हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन फिर भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ। इससे बहादुरगढ़ की आबोहवा भी नहीं बदल रही है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दिवाली पर्व पर की गई आतिशबाजी आज भी लोगों को परेशान कर रही है। काफी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग इसकी चेपट में आ रहे हैं। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में लगातार सांस फूलने, आंखों में जलन और त्वचा संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सक भी लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स का अधिकतम स्तर 452 पर पहुंचा तो न्यूनतम स्तर 120 पर रहा। इसके अलावा शनिवार को पूरे दिन में 264 एवरेज रही। बहादुरगढ़ में एक दिन पहले ही ईपीसीए की ओर से प्रदूषण छोड़ने वाली फैक्टरियों को पांच नवंबर तक बंद करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, लेकिन फिर भी एमआई और एचएसआईआईडीसी में अनेकों फैक्टरी संचालक ऐसे हैं जो इन आदेशों को हवा में उड़ाकर फैक्टरियों को चला रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो यह मौसम स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इस मौसम में बाहर निकलने से पहले मुंह पर कपड़ा या मास्क लगाना चाहिए। ताकि इस प्रदूषण से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed