{"_id":"68d1b6159f026523400a576a","slug":"bahadurgarh-runners-groups-impressive-performance-in-yamuna-sustainability-run-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117659-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: यमुना सस्टेनेबिलिटी रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: यमुना सस्टेनेबिलिटी रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
Tue, 23 Sep 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 57 : दौड़ प्रतियोगिता के विजेता बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। दिल्ली के राजघाट पर विवेकानंद यूथ कनेक्ट के तत्वावधान में यमुना सस्टेनेबिलिटी रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने बेहतरीन किया। इस दौरान आयोजकों ने बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
बीआरजी के 45 धावकों ने भाग लिया और कई कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने कहा कि प्रतियोगिता में पहुंचे अतिथियिों ने धावकों का उत्साह बढ़ाया और फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने को कहा। साथ ही यमुना नदी को स्वच्छ रखने का भी संदेश दिया।
21 किमी हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग में देवेंद्र किशोर प्रसाद ने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में महिलाओं में सीमा रावत पहले स्थान पर रहीं। इसके अलावा धर्मवीर सैनी, सुनील कुमार, राजेश, संजीव, कपिल, विनोद, अमित, संदीप, लविन, नवीन, अजय, अनजीत और कुसुम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जबकि माध्वी यादव ने तीसरा स्थान पाया 21 किमी ओपन कैटेगरी में नूर ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
दीपक छिल्लर और रविंद्र दहिया ने 10 किमी, गुलाब सिंह ने 21, किरण छिल्लर ने 5 किमी में भाग लिया। वहीं नोएडा में आयोजित रन में ललिता पांडे ने 10 किमी दौड़ में प्रथम स्थान पाया।