फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh News, Hindi News, Jaat Andolan, Security, Para Military, Jhajjar

फ्लैग मार्च निकाल कर दिया शांति का संदेश

Sat, 19 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh News, Hindi News, Jaat Andolan, Security, Para Military, Jhajjar
सुरक्षा करते जवान - फोटो : Bureau

जिला प्रशासन ने शुक्रवार को उपायुक्त अनीता यादव की अगुवाई में शहर व खंड के गांवों में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को शांति और सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च दुल्हेड़ा से शुरू होकर डाबोदा, नूना माजरा, सेक्टर 9 बाईपास होते हुए दिल्ली -रोहतक रोड, सामान्य बस स्टैंड, सेक्टर 6, सांखोल, जाखोदा, रोहद, मांडौठी, मातन व छारा होते हुए झज्जर पहुंचा। फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक जशनदीप, एसडीएम प्रदीप कौशिक सीटीएम संजय राय, डीडीपीओ विशाल कुमार, तहसीदार मातूराम नेहरा, बीडीपीओ, रामफल सिंह, अर्द्घसैनिक बलों के अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उपायुक्त अनीता यादव ने कहा कि बीते दिनों हुए उपद्रव से जिले की शांति व्यवस्था भंग हुई थी, भविष्य में किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग व सतर्क है। पूरे क्षेत्र में शांति भंग करने वालों पर खुफिया विभाग और पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बरकरार रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने और अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) के तहत संपूर्ण अधिकार कार्रवाई के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि जिले के तीनों उपमंडल में पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। नाके लगाकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह से सुरक्षा की दृष्टि से चूक न हो इसके लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को ठोस निर्देश दिए गए हैं। अर्द्घसैनिक बलों के अधिकारी और जवान भी पुलिस की मदद के लिए तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed