{"_id":"61c76e7db0a7ca7ceb449746","slug":"bahadurgarh-college-first-in-inter-college-volleyball-competition-bahadurgarh-news-rtk633848547","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ कॉलेज प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ कॉलेज प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 23 और 24 दिसंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित की गई। इसमें कुल दस टीमों ने भाग लिया।
राजकीय कालेज बहादुरगढ़ का पहला मुकाबला राजकीय महाविद्यालय झज्जर के साथ हुआ, जिसमें बहादुरगढ़ ने आसानी से 25-14 और 25-21 के अंतर से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में बहादुरगढ़ ने एनजीएफ कॉलेज पलवल को सीधे सेटों में 25-13 और 25-19 हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी तरफ जाट कॉलेज रोहतक ने एसडी कॉलेज पलवल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बहुत रोचक रहा, जिसमें बहादुरगढ़ ने पांच सेट के मुकाबले में पहला सेट 25-14 के अंतर से अपने नाम किया। दूसरे सेट में जाट कॉलेज रोहतक ने 27-25 से हराकर मुकाबले को रोमांचक कर दिया। तीसरे सेट में बहादुरगढ़ ने जाट कॉलेज रोहतक को 25-19 से हराया। चौथा सेट बहादुरगढ़ के लिए जीतना बहुत जरूरी था परंतु इसमें बहादुरगढ़ को हार का सामना करना पड़ा। अभी फाइनल मुकाबले का पांचवां और अंतिम सेट बाकी था जिसमें राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने 15-11 से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ को जीत दिलाने में साहिल, सौरव, सागर मलिक, कपिल, रितिक, और राहुल का विशेष योगदान रहा। राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की प्राचार्य तराना नेगी व अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वर्ण पदक हासिल करने वाली महाविद्यालय की टीम और शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. अमित छिकारा को बधाई दी।