फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh-Berry team won the match by three wickets

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़-बेरी की टीम ने तीन विकेट से जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh-Berry team won the match by three wickets

विज्ञापन
झज्जर। सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल और बहादुरगढ़-बेरी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में बहादुरगढ़-बेरी की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। मैच में बहादुरगढ़-बेरी की टीम के खिलाड़ी दीनु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल और बहादुरगढ़-बेरी की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 217 रन बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में शैंकी मालवा ने 64 गेंदों में 17 चौकों व आठ छक्कों की मदद से 140 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में संदीप, रविंद्र व अमित ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़-बेरी की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इस दौरान बल्लेबाजी में विप्लव ने 25 गेंदों में पांच चाैकों व तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में बिजेंद्र व अंकित ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इस दौरान मैच में सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल की टीम के खिलाड़ी शैंकी मालवा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं सीएमओ कार्यालय झज्जर-मातनहेल की टीम के खिलाड़ी अंकित काे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed