{"_id":"66d4b27453d73ef3a20aa89f","slug":"bahadurgarh-and-badli-police-caught-107-boxes-of-illegal-country-liquor-in-two-vehicles-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109570-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ और बादली पुलिस ने दो गाड़ियों में 107 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ और बादली पुलिस ने दो गाड़ियों में 107 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी
Sun, 01 Sep 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस पूरी तरह सख्त हो गई है। अवैध शराब की बिक्री करने और गाड़ियों में लेकर जाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र पुलिस ने 107 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। दोनों में अलग-अलग थानों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बादली थाना पुलिस शनिवार को बुपनियां रोड पर माजरी गोयला कलां चौक के नजदीक गश्त पर थी। उसी दौरान पुलिस को एक बिना नंबर की गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी ने अपने वाहन को कच्चे रास्ते की तरफ उतार दिया। आगे रास्ता बंद मिलने के कारण गाड़ी वहीं खड़ी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में बैठे चालक से शक के आधार पर पूछताछ की तो उन्होंने गाड़ी के अंदर शराब भरी होने की बात कही। पुलिस ने गाड़ी को खुलवाकर चैक किया तो उसमें काफी मात्रा में शराब की पेटियां रखी थी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम राकेश निवासी बुपनिया बताया। पेटियों को गाड़ी से उतारकर गिनती की गई तो 62 मिली। गाड़ी से अवैध देशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
उधर, थाना शहर पुलिस को सूचना मिली कि बैंक कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश अपनी कार में अवैध शराब लेकर परनाला से होते हुए निजामपुर की तरफ जाएगा। पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ ही समय बाद एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। कार रुकने पर पुलिस ने चालक ने उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम ओमप्रकाश निवासी बैंक कॉलोनी बताया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब मिली। गिनती करने पर कार में 45 पेटी अवैध देशी शराब मिली। पुलिस ने आराेपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन