फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Baby shower of pregnant women in Anganwadi

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंगनबाड़ी में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

Tue, 06 Feb 2024 09:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Baby shower of pregnant women in Anganwadi
बादली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत बादली गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर बबीता के मार्गदर्शन में 117 आंगनबाड़ी केंद्र में हुई गोद भराई की रस्म में करीब 90 महिलाओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादली से एजुकेटर प्रियंका ने अच्छे पोषण के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारी भी साझा की गई। ग्रामीण महिलाओं ने भारतीय संस्कृति को संजोए हुए गीतों से गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। गोद भराई रस्म में पोषक क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया। सभी गर्भवती महिलाओं को चुनरी और तिलक लगाया गया जबकि गर्भस्थ शिशु की बेहतर स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भतेरी, बंटी, कांता, रेखा रानी, एएनएम नवीन, आशा वर्कर्स वीरमति, अनिल और सामाजिक कार्यकर्ता नेहा रानी सहित काफी संख्या में महिलाओं की मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed