फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   baba haridas tempile in jhroda kla

झाड़ोदा में लगा बाबा हरिदास का मेला

Tue, 12 Oct 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
baba haridas tempile in jhroda kla
झाड़ोदा कलां स्थित बाबा हरिदास मंदिर में छठ पर्व पर मेला लगा। सोमवार को छठ के अवसर पर ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि की कामना की। इससे पहले भक्तों ने पवित्र तालाब मल्लाह में स्नान किया और बाबा की धूनी पर ज्योति जलाई। नवविवाहित जोड़ों ने भी मंदिर में माथा टेका। मेला समिति के प्रवक्ता रणसिंह ने बताया कि मेले में ढाई लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए। मेले में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। सीआरपीएफ के जवान भी तैनात रहे। कई स्थानों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। बाबा हरिदास लोक सेवा मंडल ने भी सैकड़ों स्वयंसेवक तैनात किए थे। मंडल ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खोया पाया विभाग बनाया था। अनेक बच्चे बिछुड़े बच्चों को विभाग के कार्यकर्ताओं ने उनके अभिभावकों तक पहुंचाया। दमकल और औषधालय का भी इंतजाम रहा। जगह-जगह भंडारे लगे थे। गांव के लोगों ने भी बाहर से आने वालों को चाय व पानी आदि की सेवा मुहैया करवाई।
विज्ञापन

पशु पालकों ने बाबा के मंदिर में अपने पशुओं का दूध अर्पित किया। सैकड़ों शिशुओं का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। नव विवाहित जोड़ों ने शीश नवाया। रोहतक के गांव हसजनगढ़ की संतोष ने अपने बड़े बेटे के स्वस्थ होने और छोटे बेटे के नौकरी लगने पर बाबा की ज्योति लगाकर प्रसाद वितरित किया। पहले पुत्र-पुत्री को जन्म देने वाली महिलाओं ने मंदिर में पूजा कर भेलियां बांटीं। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत दूर-दूर से आए लोगों ने ज्योति लगाई। रविवार की दोपहर से ही झाड़ोदा के इस पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था, जो सोमवार की दोपहर बाद तक जारी रहा। घनी सुबह मंदिर में पूजा के साथ दर्शन शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने बाबा हरिदास के मंदिर में शीश नवाकर सुख समृद्धि की मन्नत मांगी।
विज्ञापन

बच्चों, युवाओं, वृद्धों व महिलाओं ने पवित्र तालाब (मल्लाह) में स्नान किया। मौज, हजारों भक्त पैदल चलकर मेले में पहुंचे। कई भक्तों ने अपने घर से मंदिर तक की यात्रा साष्टांग पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से नजफगढ़ करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क पर रविवार शाम से सोमवार दोपहर बाद तक जाम लगा रहा। रेहड़ी खोमचे वाले दुकानदारों की चांदी रही। खिलौने, मिठाई, गोलगप्पे चाट जमकर बिके। महिलाओं ने चूड़ी व सिंदूर आदि श्रंगार का सामान खरीदा।

 पवित्र तालाब मल्लाह परिसर का भव्य प्रवेश द्वार।

पवित्र तालाब मल्लाह परिसर का भव्य प्रवेश द्वार।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed