{"_id":"613d02e78ebc3e17096d351e","slug":"ba-general-category-cut-off-for-74-bahadurgarh-news-rtk6236849165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए के लिए सामान्य वर्ग की कट आफ 74 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए के लिए सामान्य वर्ग की कट आफ 74 फीसदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ में दाखिले के लिए आवेदकों की पहली कट ऑफ लिस्ट शनिवार को जारी कर दी गई। विज्ञान संकाय में सामान्य श्रेणी की कट ऑफ 62 फीसदी और कला संकाय में 74 फीसदी रही। कट ऑफ लिस्ट एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध है। साथ ही एसएमएस भी विद्यार्थियों को प्राप्त हो रहे हैं।
कॉलेज के नोडल अधिकारी (प्रवेश) डॉ. कमल कुमार ने बताया कि पहली कट ऑफ में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 15 सितंबर से पहले फीस जमा करवाकर स्थान सुनिश्चित कर लेना चाहिए। कॉलेज के सभी संकायों में मिलाकर कुल 2448 प्रवेशार्थियों ने आवेदन किया है। रंगा ने बताया कि दूसरी कट ऑफ 17 सितंबर को लगेगी। इस सूची में स्थान पाने वाले आवेदकों को 18 से 20 सितंबर के बीच फीस जमा करवानी जरूरी है। इसके बावजूद कॉलेजों में जो सीटें खाली रह जाएंगी उनको ओपन काउंसिलिंग के जरिये भरने के लिए 22 सितंबर को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ में विभिन्न कोर्सों की कुल 1140 सीटों के लिए कुल 2448 आवेदन आए हैं। प्रवेशार्थियों ने सबसे अधिक रुचि प्रात:कालीन बीए पाठ्यक्रम के लिए दिखाई है। बीए की कुल 320 सीटों के मुकाबले 1433 आवेदन आए हैं। राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ में मेरिट लिस्ट फीसदी में
श्रेणी विज्ञान वाणिज्य कला बीसीए बीबीए
सामान्य 62 63.2 74 83.2 82
एसीसी 61.6 69 53 71.4 60.7
बीसी 53.2 56 52 60 58.6