फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ayush and Chetna first in running competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: दौड़ प्रतियोगिता में आयुष और चेतना प्रथम

Fri, 08 Dec 2023 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ayush and Chetna first in running competition
झज्जर। पटौदा स्थित संस्कारम इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय खेल मिलन समारोह के दौरान विभिन्न वर्गों की दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान 100 मीटर की दौड़ में आयुष प्रथम रहे जबकि बालिका वर्ग में चेतना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन सुरेंद्र नाडा व आतिश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल को जीतने या हारने के लिए नहीं अपितु खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है। ऐसे में शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। 100 मीटर दौड़ में (अंडर -14) में आयुष ने प्रथम, अनुज द्वितीय और मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर -16 में प्रियांक ने पहला, सूर्यप्रताप ने दूसरा तथा सुमित ने तीसरा, अंडर -19 में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की प्रतियोगिता में चेतना ने पहला, परी ने दूसरा और अन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में (अंडर -14) मयंक ने पहला, आयुष ने दूसरा और मयंक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया l अंडर -16 में सूर्यप्रताप ने पहला, करन ने दूसरा और दिव्यांक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर -19 में प्रिंस ने पहला तथा साहिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कियों में आयुषी ने पहला, नेहा ने दूसरा तथा निधि ने तीसरा स्थान, बाधा दौड़ में( अंडर -19) हिमांशु ने प्रथम, लड़कियों में (अंडर -14) में प्रियंका, तान्या तथा नेहा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर -16 में चेतना प्रथम, परी दूसरे तथा अन्नू तीसरे स्थान पर रहीं। रिले दौड़ में ट्रस्ट हॉउस के बच्चों ने पहला, करेज हाउस ने दूसरा, ऑनेस्ट हॉउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की रिले दौड़ (अंडर -19) में ट्रस्ट हॉउस प्रथम, रेस्पेक्ट हाउस दूसरे व करेज हाउस तीसरे स्थान पर रहा। क्रिकेट में ट्रस्ट हॉउस की टीम पहले, ऑनेस्ट हाउस की टीम दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed