{"_id":"68c08db19eb5a3fd4d00345c","slug":"ayan-lohchab-a-resident-of-bupania-scored-21-points-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-125934-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बुपनिया निवासी अयान लोहचब ने लिए 21 पाॅइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बुपनिया निवासी अयान लोहचब ने लिए 21 पाॅइंट
Wed, 10 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
09jjrp10- झज्जर। अयान लोहचब
झज्जर। जिले के दो खिलाड़ियों ने सोमवार की रात को अलग-अलग टीमों से मैच खेले। इसमें गांव बुपनिया निवासी अयान लोहचब ने पटना पायरेट की टीम से खेलते हुए मैच में अपना सुपर-10 पूरा करते हुए 21 पाॅइंट हासिल किए। वहीं, गांव अहरी निवासी राहुल कालीरावणा ने हरियाणा स्टीलर्स की टीम से खेलते हुए केवल तीन पाॅइंट हासिल किए।
राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार को प्रो-कबड्डी लीग के दो मैच खेले गए। पहला मैच हरियाणा स्टीलर्स व बैंगलुरू बुल्स की टीम के बीच खेला गया। इसमें बैगलुरू बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 40-33 से हराया। राहुल कालीरावणा का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। उन्होंने केवल तीन टेकल पाॅइंट हासिल किए।
पिछले मैच में राहुल ने छह पाॅइंट हासिल किए थे। हरियाणा स्टीलर्स का अगला मैच 15 सितंबर को गुजराज जायंटस के साथ होगा। दूसरा मैच पूणेरी पलटन व पटना पायरेट के बीच खेला गया। इस मैच में पटना पायरेट ने पूणेरी पलटन को 48-37 से हराया। अयान लोहचब ने 21 पाॅइंट हासिल किए।
विज्ञापन
इसमें 17 रेड पाॅइंट व चार बोनस पाॅइंट शामिल रहे। अयान लोहचब मैच में सिर्फ दो बाद आउट हुए। इसमें एक बार पुणेरी पलटन की टीम ने उनको टेकल किया। वहीं, एक बार वह स्वयं आउट हो गए। पटना पायरेट का अगला मैच 11 सितंबर को यू मुंबई से होगा।