{"_id":"68bb542eb621e083bb06cb82","slug":"awareness-created-about-prevention-of-increasing-oral-cancer-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117266-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ते ओरल कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ते ओरल कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक
Sat, 06 Sep 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 52 : ओरल हेल्थ बारे जागरूक करते हुए नागरिक अस्पताल डेंटल सर्जन टीम। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : फाइल फोटो।
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 सितंबर तक ओरल हेल्थ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी दंत रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी समेत अन्य जगहों पर शिविर लगाकर लोगों को मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डाॅ. मंजू कादियान के मार्गदर्शन में दंत रोग विभाग की ओर से अस्पताल परिसर में जागरूकता संगोष्ठी हुई। इसमें अस्पताल में आए मरीजों, तीमारदारों व अन्य लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति विशेष ध्यान देने के लिए डेंटल सर्जन की टीम ने जागरूक किया।
वरिष्ठ डेंटल सर्जन डाॅ. मेघा फोगाट ने कहा कि इस वर्ष की थीम सेव द फर्स्ट परमानेंट मोरल है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़ा कार्यक्रम दौरान नागरिक अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।
जहां दांतों के साथ मुख की देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बढ़ते ओरल कैंसर से बचाव को लेकर भी विशेष ध्यान दिए जाने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। शिविर में डेंटल सर्जन डाॅ. सुनीता, डेंटल सर्जन डाॅ. विपेंद्र दलाल और डेंटल सर्जन डाॅ. किरण ने मरीजों तीमारदारों और आमजन को दांतों व मुंह की सफाई के बारे में जागरूक किया गया।