फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Awareness created about ill effects of drug addiction

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Awareness created about ill effects of drug addiction
बहादुरगढ़। पुलिस उप निरीक्षक सत्यप्रकाश की टीम ने एमआईई पार्ट-बी स्थित दो कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो वह हेल्पलाइन नंबर 1933 पर इसकी जानकारी दे सकता है इसके बाद उसका इलाज फ्री में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार नशा मुक्त हरियाणा बनाने के उद्देश्य के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चला रही है। विद्यार्थियों युवाओं व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। नशीले पदार्थ केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज और देश के लिए घातक होते हैं। नशा पीड़ितों की मदद करने और तस्करों की गतिविधियों के बारे में जनता से जानकारी एकत्रित करने के लिए टोल फ्री नंबर 9050891508 और 1933 भी जारी किया है। इसके साथ-साथ एक मानस पोर्टल भी बनाया है। इस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों या उसमें संलिप्त लोगों की जानकारी दे सकता है। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

-फोटो 57 : नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करते हुए उप निरीक्षक सत्यप्रकाश। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed