फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Awareness campaign on de-addiction conducted at Jatela Dham.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जटेला धाम में नशामुक्ति को लेकर किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign on de-addiction conducted at Jatela Dham.
03jjrp05- स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम में पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में विभूत
बेरी। स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम में पूर्णिमा के पावन अवसर पर नशामुक्ति को लेकर एक जागरूकता मुहिम का शुभारंभ किया। इसके तहत स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन की तरफ से स्वीटी मलिक को ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया।
विज्ञापन

स्वीटी मलिक ने 60,000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर युवाओं को नशे से पूर्ण रूप से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। धाम में विशाल सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया। महंत राजेन्द्र दास महाराज ने साध-संगत को आध्यात्मिक ज्ञान से अवगत कराया और जीव कल्याण की भावना से प्रेरित किया।
विज्ञापन

महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि आज का युवा वर्ग नशे की ओर अधिक अग्रसर हो रहा है। नशे की लत व्यक्ति को जघन्य अपराधों की ओर धकेल देती है जो परिवार और समाज दोनों के लिए घातक सिद्ध होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन महान विभूतियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने आयुष अस्पताल के लिए दान राशि भेंट की।

03jjrp05- स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम में पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में विभूत

03jjrp05- स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम में पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में विभूत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed