फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attacked by entering the house, many injured, case registered

घर में घुसकर किया हमला, कई घायल, मामला दर्ज

Tue, 08 Jun 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Attacked by entering the house, many injured, case registered
बहादुरगढ़। सराय औरंगाबाद में एक मकान में घुसकर कुछ युवकों ने परिवार के सदस्यों की पिटाई की। जिससे दो लोगों को चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर घर से तीन लाख रुपये व सोने की एक चेन ले गए। आरोप है कि युवकों ने जान से मारने की नीयत से उन पर गोली भी चलाई।
विज्ञापन

झगड़े में घायल हुए दो व्यक्तियों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। इस संबंध में शिकायत मिलते ही सेक्टर-6 थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में सराय औरंगाबाद निवासी सुभाष ने कहा है कि वह गांव में डेयरी चलाता है। रविवार देर शाम को वह और परिवार के अन्य सदस्य भाई मुकेश के मकान में बैठे हुए थे। सुभाष ने कहा है कि उस समय घर में उनका पुत्र अंकित, भतीजा जतिन, पुत्र सुरजीत की पत्नी रजनी, भतीजा साहिल, भाभी पूनम और पत्नी रानी भी मौजूद थी।
विज्ञापन

सुभाष के अनुसार, बाइकों व स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर कई युवक वहां पहुंचे और आते ही उन्होंने उसके भाई मुकेश के घर में घुस उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सुभाष का कहना है कि आरोपी उनके साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर घसीट कर ले आए। एक हमलावर ने उनको लक्ष्य करके जान से मारने की नीयत से गोली भी चला दी। मगर गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी और वे बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष के अनुसार, आरोपी उनके घर में घुसकर तीन लाख रुपये की नकदी और सोने की एक चेन भी लूटकर ले गए। बाद में आरोपी जाते-जाते अपने वाहनों में बैठकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए। इस झगड़े में सुभाष के परिवार के कई सदस्यों को चोटें आई हैं। सेक्टर-6 थाना प्रबंधक ने बताया कि सुभाष के बयान पर चार नामजद व कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। झगड़े की वजह का पता किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed