फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Asi arrest in bribe

रिश्वत लेते हुए उपनिरीक्षक गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 02:04 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Asi arrest in bribe

विजिलेंस झज्जर की टीम ने बादली चौकी में तैनात उप निरीक्षक बलवान सिंह को एक युवक से रिश्वत के तौर पर 1500 रुपये लेते हुए पकड़ा। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को उसे बहादुरगढ़ न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


विजिलेंस निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि गांव बाढ़सा के एक प्राइमरी स्कूल में कुछ दिनों पहले मिड-डे मिल का राशन व अन्य कुछ सामान चोरी हो गया था। इसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। यहां के निवासी पवन ने शिकायत दी थी कि उप निरीक्षक बलवान सिंह उसे बेवजह तंग करता था और जांच के नाम पर बुलाकर उससे पैसे की डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन


यही नहीं न देने पर केस बनाने की बात कह रहा है। बृहस्पतिवार को पवन बादली चौकी पहुंचा। जैसे ही उसने पुलिस अधिकारी को उक्त रुपये थमाये तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट झज्जर के नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने उसको मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिसंबर माह में बाढ़सा के प्राइमरी स्कूल से कुछ खाने-पीने व अन्य सामान को चुरा लिया गया था। इसकी जांच बलवान सिंह कर रहे थे। इसी मामले में रुपये लेने के आरोप में उन्हें पकड़ा गया है।


उपनिरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि उन्होंने कोई रुपये की डिमांड नहीं की, बल्कि उसे एक साजिश के तहत फंसाया गया है।  

राडार पर भ्रष्टाचारी

पिछले कई दिनों में बहादुरगढ़ उपमंडल में लोगों से रिश्वत लेने के आरोप में चार अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इनमें से खाद्य आपूर्ति विभाग के एएफएसओ सतबीर सिंह को जनवरी माह में गुड़गांव विजिलेंस ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा था, जबकि महिला निरीक्षक के खिलाफ भी केस दर्ज किया था।


वह पकड़ से बाहर है। इसी माह सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर राकेश को पोस्टमार्टम के एवज में पांच हजार रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं अब पुलिस अधिकारी के पकड़े जाने के बाद भ्रष्ट कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed