{"_id":"5ff370118ebc3e41d63e5b2e","slug":"ashok-tanwar-supported-farmer-bahadurgarh-news-rtk589287240","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी नीति पर काम कर रही है बीजेपीः अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी नीति पर काम कर रही है बीजेपीः अशोक तंवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक तंवर ने भाजपा के साथ जजपा पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। भाजपा पूरी तरह से किसान और जवान विरोधी नीति पर काम कर रही है जिसमें जजपा भी बैसाखी बनकर भाजपा की मदद कर रही है। जबकि जजपा को चाहिए कि वह प्रदेश सरकार से समर्थन वापिस लेकर किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो ताकि किसानों की मांगों को मजबूती मिल सके। यह कहना है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर का।
तंवर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में आत्मविश्वास और जोश में कमी नहीं होनी चाहिए। किसानों का आत्मविश्वास ही जीत का रास्ता तय करेगी। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला की मदद तो पारिवारिक हालात देखते हुए की थी लेकिन अब वह भी सत्ता का मजा लूट रहे हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें सत्ता की मलाई खाने की बजाये सरकार से समर्थन वापिस लेकर किसानों के साथ धरने पर बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विशेष नीति के तहत किसानों को ठंड में परेशान कर रही है। सरकार की मंशा है कि किसान कुछ दिनों में परेशान होकर घर वापिस लौट जाएंगे, लेकिन किसानों के हौसलों में कमी नहीं आएगी और सरकार को तीनों कृषि कानून वापिस लेने होंगे। अशोक तंवर के साथ नरेश देवरखाना सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
-फोटो 14 : किसानों को संबोधित कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर।