फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Asha workers burnt effigy of Health Minister

आशा वर्करों ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला

Sun, 20 Feb 2022 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Asha workers burnt effigy of Health Minister
झज्जर। लघुु सचिवालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन के बाद आशा वर्करों ने राव तुलाराम चौक पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान कविता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय पर धरना भी दिया गया। इसका संचालन रेखा ढाकला ने किया।
विज्ञापन

सीटू जिला प्रधान सरोज दुजाना ने कहा कि अगर सरकार ने आशा वर्करों की लंबित मांगों को नहीं माना तो यूनियन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। तीसरे दिन भी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द मांगों को पूरा किया जाए। शनिवार को धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान कविता ने स्वास्थ्य मंत्री की नीतियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि यूनियन के प्रांतीय नेता बेवजह गिरफ्तार किए गए हैं। आशा वर्कर स्वास्थ्य मंत्री के निवास स्थान का घेराव करने जा रही थीं। उनको रास्ते में रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed