फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   As the heat increases, the coolers are being brought to the halt of the farmers

गर्मी बढ़ते ही किसानों के पड़ाव में पहुंचाए जा रहे कूलर

Thu, 11 Mar 2021 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
As the heat increases, the coolers are being brought to the halt of the farmers
बहादुरगढ़। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पड़ाव में डटे किसानों ने गर्मी दूर भगाने के सभी इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। किसानों के पड़ाव में लगातार काफी संख्या में कूलर पहुंच रहे हैं। यह न केवल पंजाब से बल्कि बहादुरगढ़ के बाजारों से भी खरीदे जा रहे हैं। इसके चलते बहादुरगढ़ के बाजारों में कूलर की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन

पंजाब के मानसा जिले के निवासी किसान गुरप्रीत, मनजीत, अमनजीत और मुखत्यार सिंह ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए वे हर तरह के संसाधन जुटा रहे हैं। वे वापस अपने घरों की तरफ जाने वाले नहीं हैं, चाहे कितना ही समय क्यों न लग जाए। उन्हें साढ़े तीन माह हो गए हैं। इस दौरान सर्दी भी खूब हुई, लेकिन उनका साहस कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे दिन बीतेंगे, वैसे-वैसे अब तापमान लगातार ऊपर की ओर चढ़ेगा। मंगलवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए किसानों ने 15 किलोमीटर के पड़ाव में जगह-जगह बड़े-बड़े तंबू बनाए हैं। यह तंबू पराली और तिरपाल से ढके गए हैं। लोहे के फ्रेम बनाए गए हैं। इन तंबुओं में पंखों के साथ-साथ कूलर भी लगाए गए हैं। जहां छोटा तंबू हैं वहां पर प्लास्टिक के छोटे कूलर का इंतजाम किया गया है। जहां तंबू का आकार बढ़ाया गया है वहां पर दो से तीन कूलर और कई पंखें लगा दिए गए हैं। गर्मी में पानी की समस्या न हो, इसके लिए भी 12 से 15 स्थानों पर आरओ सिस्टम लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को मान लें तो वे यहां से वापस चले जाएंगे। अन्यथा यहां से मुड़ने वाले नहीं हैं। वे अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे। चाहे इसके लिए कितना ही समय क्यों न लग जाए। टीकरी बॉर्डर पर डटे किसान अपने गांवों से भी ट्रेन में रखकर पंखे भी लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed