{"_id":"f4041d70e9bdb969af022ff2a7792349","slug":"arrest-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चाय पिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली चाय पिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Wed, 25 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब डेढ़ माह पहले किराए पर लेकर आए स्कार्पियो गाड़ी के चालक को नशीली चाय पिलाकर गाड़ी लूटने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गाड़ी मालिक संजीत ने बताया कि गांव माहवटी जिला पानीपत निवासी राजेश स्कार्पियो गाड़ी पर बतौर चालक का कार्य करता है। 17 अक्तूबर को तीन युवक आए और बेरी से दुल्हन व फ्रिज लाने के लिए गाड़ी को किराए पर ले गए। बेरी में रात के समय चालक को नशीली चाय पिला कर उसे युवकों ने गांव डीघल के पास फेंक दिया और गाड़ी को लेकर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में एक आरोपी डाहर जिला पानीपत निवासी रवि को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। अब इस मामले में दूसरे आरोपी मनोज निवासी खरखौदा को देर रात पुलिस ने गांव कोट झज्जर से गिरफ्तार किया। तीसरा आरोपी याड मौमेन निवासी खरखौदा अभी फरार है।