फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   army recruitment, army recruitment in Jhajjar, 2808 youth run in army recruitment race, Jhajjar

देश सेवा और भविष्य संवारने को दौड़े 2808 युवा, 1036 पास

Mon, 16 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 16 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
army recruitment, army recruitment in Jhajjar, 2808 youth run in army recruitment race, Jhajjar
सेना भर्ती - फोटो : bureau

आंखों में देश की सेवा का जज्बा और अपना भविष्य संवारने को लेकर दुजाना में चल रही सेना की खुली भर्ती के पहले दिन महम व सांपला के युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं में जोश दिखाई दिया। भर्ती में हजारों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। शनिवार की रात से ही युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिस कारण से दुजाना मार्ग पर रात भर चहल-पहल बनी रही। सुबह जब भर्ती प्रक्रिया शुरू तो युवाओं का उत्साह देखने लायक था। भर्ती के पहले दिन 2808 युवाओं ने दौड़ लगाई जिसमें से 1036 युवा ही दौड़ पास कर पाए। कुछ युवाओें के हाथ मायूसी लगी। भर्ती प्रकिया देर शाम तक चली। 

विज्ञापन


कुछ के हाथ लगी मायूसी
भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट में फेल होने वाले युवाओं के चेहरों पर जहां मायूसी थी, वही टेस्ट पास करने वाले युवाओं के चेहरे पर संतुष्टि और खुशी का भाव था। टेस्ट पास करने वाले सभी युवाओं का यही कहना था कि वे देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होना चाहते है। 
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से हुए पुख्ता इंतजाम
गांव दुजाना में सेना की खुली भर्ती के दिन जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। भर्ती स्थल पर एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की गाड़ी व पुलिस बल तैनात कर रखा था। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला, अंबाला, हिसार से आए सेना के अधिकारियों की देखरेख में हुई दौड़
रोहतक स्थित भर्ती कार्यालय की ओर से गांव दुजाना में आयोजित की गई सेना की खुली भर्ती को लेकर कर्नल  केएस भाटी का कहना था कि रविवार को खुली भर्ती का पहला दिन था और पहले दिन भर्ती को लेकर युवाओं में जज्बा दिखाई दिया और भर्ती में युवाओं की दौड़, बिम मारना, दस्तावेज चेंकिग के लिए शिमला से योगेश जोशी, हिसार से राजीव रंजन, अंबाला विक्रम, बिग्रेडियर तुषार मिश्रा आदि सेना के अधिकारी मौजूद थे। 

बेरी दुजाना मार्ग पर ट्रैफिक रूट किया डायवर्ट
भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों तथा आमजन को कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए है। डीएसपी धीरज खट्टर ने बताया कि गांव दुजाना में रविवार को शुरू हुई सेना भर्ती के लिए पुलिस की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए है। बेरी-दुुजाना रोड पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए बकायदा नाके लगाए गए हैं। सेना भर्ती आने वाले अभ्यर्थियोें व आमजन के लिए सड़क के साथ खाली लगभग 5 एकड़ जमीन में पार्किंग व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि दुजाना मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही की रात 12 बजे से रोक लगा दी जाएगी और बेरी दुजाना चौक पर नाका लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई हुई थी। 

क्या कहते हैं अभ्यर्थी
सीसर गांव महम निवासी हरीश का कहना था कि आर्मी में भर्ती होकर वह देश की सेवा करेगा। वह चाहता है देश की सीमा पर पहरेदारी कर देश की सुरक्षा करे। बचपन से ही वह सेना में भर्ती होना चाहता था। 

खरेंटी गांव महम निवासी सचिन ने कहा कि देश की सेवा करने के लिए सेना से बढ़िया माध्यम कोई नहीं है। हमारे देश में फौजियों को सम्मान के साथ देखा जाता है। मेें चाहता हूं की मुझे भी वो सम्मान मिले। 


भर्ती का पहला दिन सफलता पूर्वक रहा। भर्ती को लेकर सेना और स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भर्ती में आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। भर्ती के पहले दिन महम व सांपला के युवाओं ने हिस्सा लिया। भर्ती में पहले दिन 2808 युवाओं ने दौड़ लगाई, जिसमें 1036 युवा ही दौड़ पास कर पाए। 
कर्नल केएस भाटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed