फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arhtiya Association opposes FPO buying millet

आढती एसोशिएसन ने किया बाजरा खरीद कर रहे एफपीओ का विरोध

Wed, 20 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Arhtiya Association opposes FPO buying millet
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एफपीओ की ओर से की जा रही बाजरा खरीद को लेकर लामबंद हुए। वहीं मंडी परिसर में एसोसिएशन के प्रधान ने बैठक की। बैठक में निर्णय लिया कि मंडी के नियमों के हिसाब से एफपीओ की अपनी दुकान मंडी परिसर में नहीं होने के कारण बाजरा व अन्य खरीद नहीं कर सकते हैं जिसको लेकर मार्केट कमेटी की सचिव को ज्ञापन देने के लिए उनके कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। वहीं मार्केट कमेटी की सचिव ने आढ़तियों की ओर से दिए ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि यदि एफपीओ बाजरा व अन्य खरीद करता है तो आढ़तियों को काफी नुकसान होता है। जबकि आढ़तियों की ओर से मंडी प्रबंधन को शुल्क समय पर दिया जाता है। एफपीओ के पास न तो कोई दुकान है ओर न ही कोई मंडी परिसर में ठिकाना है।
विज्ञापन

आढ़तियों ने बताया कि एफपीओ को फसल खरीद करने के लिए मंडी परिसर में दुकान व लाइसेंस लेकर फसल की खरीद कर सकता है लेकिन आढ़तियों ने कहा कि सभी आढ़तियों ने करीब करोड़ रुपये की दुकानों को खरीदकर लाइसेंस लेकर व टैक्स अदा करके फसल बेचने व खरीदने का काम कर रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफपीओ आढ़तियों की तरह से ही कमीशन एजेंट के रूप मे काम करने के लिए सरकार से मान्यता लिए होता है और कृषि कार्यों संबधित काम कर सकता है। एफपीओ खाद, बीज व फसलों की खरीद भी कर सकता है।

आढ़तियों का प्रतिनिधिमंडल मार्केट कमेटी की सचिव से मिलकर एफपीओ के खिलाफ ज्ञापन सौंपने गया था। सचिव ने आढ़तियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों को पहुंचा दिया जाएगा। वहीं आढ़तियों और एफपीओ से बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया है। - सतबीर मल्हान, प्रधान अनाज मंडी एसोसिएशन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed