{"_id":"7f7b187eb0a3f17c1b4b478d9ceda3a8","slug":"aresting-demand-of-the-accuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरपंच पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खरहर में चुनावी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में पूर्व सरपंच विनोद व दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के साथ हुए झगड़े में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आसोदा चौकी पुलिस ने घायलों के बयान लेकर गांव के ही कुछ व्यक्तियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच विनोद का आरोप है कि जब वह 28 जनवरी को अपने परिवार के सदस्यों के साथ ब्लाक समिति की मतगणना में विजयी हुए मांगेराम की जीत की खुशी मनाकर घर लौट रहा था तो उन पर दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। इसमें कई को चोटें आईं थी। घायलों की ओर से पुलिस को शिकायत भी दी गई।
विज्ञापन
आसोदा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गांव के कई व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ भी लिया जाएगा। वहीं, विरोधी पक्ष के लोगों ने अपने पर लगे आरोपों को मनगढ़ंत बताया। विनोद ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन