फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AQI decreased in the evening, but still remained in the red zone

Jhajjar-Bahadurgarh News: शाम को घटा एक्यूआई, फिर भी रहा रेड जोन में

Wed, 27 Nov 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 27 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
AQI decreased in the evening, but still remained in the red zone
बहादुरगढ़। प्रदूषण के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भी दिनभर इसी तरह के हालात रहे। सुबह के समय बहादुरगढ़ में स्मॉग छाया रहा। दोपहर के समय चली हवा की वजह से प्रदूषण के स्तर में शाम को कमी दर्ज की गई। सुबह एक्यूआई रेड जोन में 358 दर्ज किया गया। जबकि शाम 4 बजे यह कम होकर 305 पर आया। प्रदूषण बढ़ने से खराब हो रही हवा को साफ करने वाले उपकरणों और दवाओं की मांग तेजी से बढ़ी है। बाजार में मास्क, वेपोराइजर, निबुलाइजर, एयर प्योरीफायर की करीब 20 फीसदी तक मांग बढ़ी है।
विज्ञापन


मेडिकल उपकरणों के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार शहर की हवा कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई है। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान हरीश कुमार बताते हैं कि हवा बिगड़ने से सबसे ज्यादा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत बढ़ रही है। इससे इन्हेलर, निबुलाइजर व उसमें इस्तेमाल होने वाली दवाएं और वेपोराइजर और मास्क की बिक्री में सामान्य दिनों के मुकाबले इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि इनकी कीमतें नहीं बढ़ी हैं। वेपोराइजर 300 से 500 रुपये तो निबुलाइजर एक हजार से दो हजार रुपये के बीच मिल रहा है।
विज्ञापन




बाजार में दो से 20 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं एयर प्योरीफायर
रेलवे रोड पर कारोबारी गौरव गर्ग ने बताया कि जागरूकता बढ़ने से एयर प्योरीफायर की मांग बढ़ी है। लगातार इनकी बिक्री बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि दो हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक के एयर प्योरीफायर बाजार में मौजूद हैं। ऑनलाइन मिल रहे प्योरीफायर की कीमत 5 हजार रुपये से है। उन्होंने बताया कि एयर प्योरीफायर का मुख्य काम कमरे की हवा को शुद्ध करना है। इनमें लगे फिल्टर धूल के कणों और हानिकारक गैसों को छानने का काम करते हैं। इसमें 25-30 मिनट लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र में सड़कों पर उड़ रही है धूल

क्षेत्र में कई सड़कों की हालत खराब है। इन पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चिकित्सकों का कहना है कि यह हवा बेहद खतरनाक है। सीपीसीबी के अनुसार मंगलवार को पीएम 2.5 का उच्चतम 359 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 83 रहा और औसत 305 रही। पीएम 10 का उच्चतम स्तर 240, न्यूनतम 83 और औसत 180 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed