फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Applications for PG courses have started; the deadline is July

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीजी कक्षाओं में आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Applications for PG courses have started; the deadline is July

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। विभिन्न कॉलेजों में एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल admissions.highereduhry.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। आवेदन प्रकिया का शेड्यूल शीघ्र जारी होगा।
विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अपने फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, मैट्रिक, बारहवीं तथा स्नातक कक्षाओं के प्रमाण पत्रों की कॉपी, मूल चरित्र प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र तथा आरक्षण का लाभ लेने के लिए उस केटेगरी के जरूरी प्रमाण पत्र अपने साथ तैयार रखें। हरियाणा के सभी विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है।
विज्ञापन


मेरिट से होंगे दाखिले
दाखिला मेरिट के आधार पर होगा और ग्रेजुशन के अंकों तथा निर्धारित वेटेज को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी। विद्यार्थी जिस कॉलेज की फर्स्ट चॉइस भरेंगे, वहां उनके डॉक्यूमेंट की ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगी। वेरिफिकेशन के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज में हैं 370 सीटें
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में आठ स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटें हैं। इनमें एमए अंग्रेजी की 30, एमए हिंदी की 30, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमए भूगोल की 40, एमकॉम की 120, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमएससी गणित की 40 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed